अगर आप उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और स्कूल में चपरासी बनना चाहते हैं शिक्षा से जुड़ी नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं तो आपके लिए सुनहरा मौका है उत्तर प्रदेश के राज्य की माध्यमिक विद्यालय में स्कूल चपरासी बनने का ।
आप सभी को बता दें कि आउटसोर्स स्कूल चपरासी वैकेंसी के अंतर्गत इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है जिसमें प्रयागराज मंडल के अंतर्गत राज्य की माध्यमिक विद्यालय में आउटसोर्स के आधार पर चपरासी और सफाई कर्मचारी की भर्ती है ।
आज के आर्टिकल में हम आप सभी को उत्तर प्रदेश स्कूल चपरासी और सफाई तथा चौकीदार भर्ती पर संपूर्ण जानकारी देने वाले हैं । आवेदन की प्रक्रिया 7 अक्टूबर से लेकर 22 अक्टूबर 2025 तक जारी रहेगी ।

यूपी स्कूल चपरासी भर्ती 2025
काफी ऐसे युवा हैं जो 10वीं पास हैं और चपरासी की वैकेंसी या सफाई कर्मचारी या फिर पहरेदार की वैकेंसी का इंतजार कर रहे थे तो उन सभी के लिए, आउटसोर्स के माध्यम से राजकीय माध्यमिक विद्यालय में नौकरी का मौका है ।
इसकी आवेदन प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है इसकी आवेदन फार्म की प्रक्रिया 7 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक जारी रहेगी । इसमें ऑनलाइन मोड़ के माध्यम से आवेदन फॉर्म भरना होगा ।
UP School Chaprasi Bharti 2025 Overview
| विभाग | प्रयागराज मंडल राजकीय माध्यमिक विद्यालय |
| पद | चौकीदार, सफाई कर्मचारी, पहरेदार |
| जिला | प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, कौशांबी |
| पद | 382 |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| कैटिगरी | Recruitment |
| आधिकारिक वेबसाइट | sewayojan.up.nic.in |
यूपी स्कूल चपरासी भर्ती के लिए वेतन
उत्तर प्रदेश स्कूल चपरासी और अन्य पद के लिए अभ्यर्थी को पद के अनुसार अलग-अलग वेतन दिया जाएगा । वैकेंसी में मूल वेतन 10275 रुपए हर महीने से लेकर 11094 रुपए प्रति माह दिया जाएगा । अधिक जानकारी आपको नोटिफिकेशन में मिल जाएगी कृपया उसे चेक करें ।
यूपी स्कूल चपरासी भर्ती पदों की जानकारी
इस वैकेंसी में स्कूल चपरासी के लिए अलग-अलग जिले में अलग-अलग पद हैं जिनकी संख्या कुछ इस प्रकार हैं ।
- प्रयागराज में 92 पद
- फतेहपुर में 116 पद
- प्रतापगढ़ में 110 पद
- कौशांबी में 64 पद
यूपी स्कूल चपरासी भर्ती के लिए योग्यता और अनुभव
आप सभी अभ्यर्थियों को बताना चाहेंगे कि स्कूल चपरासी अगर आप बनना चाहते हैं तो निम्नलिखित अनुभव और शैक्षणिक योग्यता आपके पास होनी चाहिए ।
- अभ्यर्थी न्यूनतम किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10 पास होना जरूरी है ।
- अभ्यर्थी को साइकिल चलाने का अनुभव हो
यूपी स्कूल चपरासी भर्ती में चयन प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत इस चपरासी भर्ती की चयन प्रक्रिया कुछ इस प्रकार से होगी ।
- यह वैकेंसी आउटसोर्स के आधार पर होगी
- एजेंसी के माध्यम से होगी
- अभ्यर्थी को 3 साल के लिए चयनित किया जाएगा
- संतोषजनक कार्य पाए जाने पर सेवा को आगे भी बढ़ाया जाएगा
यूपी स्कूल चपरासी भर्ती आवेदन के लिए तारीख
उत्तर प्रदेश स्कूल चपरासी भर्ती में अगर आप आवेदन करना चाहते हैं तो 7 अक्टूबर से लेकर 22 अक्टूबर 2025 तक ऑनलाइन मोड़ के माध्यम से उत्तर प्रदेश के सेवायोजन पोर्टल पर आवेदन फार्म पंजीकरण करके भर सकते हैं ।
यूपी स्कूल चपरासी भर्ती में आवेदन कैसे करें?
जो भी अभ्यर्थी इस स्कूल चपरासी भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं उन्हें ऑनलाइन मोड़ से इस प्रकार स्टेप बाय स्टेप आवेदन करना है ।
- सबसे पहले आपको सेवायोजन पोर्टल के आधिकारिक वेबसाइट sewayojan.up.nic.in पर जाना होगा ।
- सेवायोजन वेबसाइट पर सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा ।
- रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपके लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरना होगा ।
- फार्म में मांगी गई सभी जानकारी और दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करनी है ।
- अपने आवेदन फार्म को सबमिट करके उसकी रसीद डाउनलोड कर ले ।
FAQs
यूपी स्कूल चपरासी भर्ती आवेदन की लास्ट डेट क्या है?
उत्तर प्रदेश स्कूल चपरासी भर्ती आवेदन की लास्ट डेट 22 अक्टूबर 2025 तक है सभी अभ्यर्थी इसके बाद आवेदन फॉर्म नहीं भर पाएंगे ।
स्कूल चपरासी भर्ती का वेतन कितना है?
स्कूल चपरासी भर्ती में पद के अनुसार अलग-अलग वेतन है इसमें आपको मूल वेतन 11944 रुपए प्रति महीना दिया जाएगा ।
स्कूल चपरासी भर्ती उत्तर प्रदेश 2025 में आवेदन की वेबसाइट क्या है?
उत्तर प्रदेश स्कूल चपरासी भर्ती 2025 में ऑनलाइन आवेदन के लिए सेवायोजन पोर्टल पर आपको जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरना है ।