सहायक आचार्य यानी असिस्टेंट प्रोफेसर के पद के लिए वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी किया गया है अगर कोई भी अभ्यर्थी इच्छुक है जो शिक्षा से जुड़ी नौकरी की तलाश में था तो उसके लिए सुनहरा मौका है ।
यह एक ऐसी वैकेंसी है जो आपको शिक्षा से जुड़ी हुई नौकरी दिलाएगा इसमें आपको सहायक आचार्य के लिए 30 विषयों में नौकरी में आवेदन हेतु मौका दिया जा रहा है । इस वैकेंसी के अंतर्गत 30 विषयों के लिए कुल 574 पदों पर भर्ती निकाली गई है ।
इस वैकेंसी में आवेदक महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थी ऑनलाइन मोड का उपयोग करते हुए आवेदन कर सकते हैं जिसमें सहायक आचार्य पद के लिए आवेदन की प्रक्रिया 20 सितंबर से लेकर 19 अक्टूबर 2025 तक जारी रहेगी ।

असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2025
शिक्षा के क्षेत्र में नौकरी प्राप्त करने वाले युवकों के लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग के माध्यम से सहायक आचार्य के 574 पदों पर वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है ।
राजस्थान में सहायक आचार्य के 30 विषयों के लिए 574 पदों पर नोटिफिकेशन जारी हुआ है जिस्म अलग-अलग विषय के लिए अलग-अलग पद रिक्त हैं जिसकी जानकारी यहां दी गई है ।
RPSC Assistant Professor Recruitment Overview
| विभाग | राजस्थान पब्लिक सर्विस कमिशन |
| पोस्ट का नाम | असिस्टेंट प्रोफेसर टीचर |
| पदों की संख्या | 574 पद |
| वेतन | 39100 रुपए |
| जॉब लोकेशन | राजस्थान |
| आवेदन प्रक्रिया | Online |
| Official Notification | Click Here |
| लास्ट डेट | 19 अक्टूबर 2025 |
| ऑफिशल वेबसाइट | Rpsc.rajasthan.gov.in |
असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के रिक्त पद
असिस्टेंट प्रोफेसर सहायक टीचर भर्ती के लिए 30 विषयों के लिए अलग-अलग विषय के अनुसार रिक्त पद हैं जो इस प्रकार है ।
- हिंदी 58 पद
- अंग्रेजी 21 पद
- संस्कृत 26 पद
- उर्दू 8 पद
- पर्शियन एक पद
- बॉटनी 42 पद
- भौतिक विज्ञान 11 पद
- जीव विज्ञान 38 पद
इसी प्रकार विभिन्न विषयों के लिए अलग-अलग पद हैं जिसकी जानकारी आपको नोटिफिकेशन में प्राप्त हो जाएगी उसे चेक करें ।
असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए आयु सीमा
सहायक अध्यापक वैकेंसी के लिए आयु सीमा इस प्रकार होनी चाहिए जिसमें –
- न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष है
- आयु सीमा की गणना 1 जुलाई 2025 को आधार मानकर होगी
- सभी आरक्षित वर्गों को राजस्थान राज्य सरकार के नियमों अनुसार छूट प्रदान होगी
असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती आवेदन के लिए योग्यता
असिस्टेंट प्रोफेसर वेकेंसी पद के लिए अभ्यर्थी किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित विषय से न्यूनतम 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री होनी चाहिए । इसके अतिरिक्त अभ्यर्थी के पास UGC या CSIR द्वारा आयोजित NET या राज्य स्टारी SLET/SET ए की योग्यता होनी चाहिए लेकिन जिन अभ्यर्थियों ने रेगुलेशन 2009 एवं 2016 के अंतर्गत पीएचडी कर रखी है उन्हें NET/SLET/SET से छूट प्राप्त हो सकती ह ।
असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की चयन प्रक्रिया
राजस्थान असिस्टेंट प्रोफेसर पद में जिन अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा उनका चयन सबसे पहले लिखित परीक्षा, साक्षात्कार, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल के आधार पर किया जाएगा । लिखित परीक्षा में तीन पेपर होंगे जो कल 200 अंकों के कराए जाएंगे जिसमें एससी एसटी अभ्यर्थी को 5% की छूट भी मिलेगी ।
असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती आवेदन शुल्क
- इस वैकेंसी में आवेदन के लिए सामान्य वर्ग एवं राजस्थान राज्य के बाहर के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹600 है ।
- इसके अतिरिक्त राजस्थान राज्य के और अन्य पिछड़ा, अति पिछड़ा वर्ग तथा आर्थिक रूप से कमजोर और अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति को ₹400 आवेदन शुल्क देना है ।
- आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा ।
असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में आवेदन कैसे करें?
जो भी अभ्यर्थी असिस्टेंट प्रोफेसर वैकेंसी के लिए आवेदन करना चाहते हैं नीचे बताई गई ऑनलाइन प्रक्रिया अपनाते हुए कर सकते हैं ।
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाना होगा ।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करके नोटिफिकेशन चेक कर लेना है ।
- नोटिफिकेशन में दी गई जानकारी को अच्छे से पढ़ लेना है ।
- इसके बाद अप्लाई विकल्प पर क्लिक करते हुए अप्लाई करना है ।
- अब अपने सभी जरूरी दस्तावेज, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर स्कैन करके अपलोड करने हैं ।
- अपने आवेदन शुल्क का कैटेगरी के अनुसार ऑनलाइन भुगतान करना है ।
- फाइनल सबमिट करने के बाद प्रिंट डाउनलोड कर ले जो भविष्य में काम आएगा ।
FAQs
राजस्थान असिस्टेंट प्रोफेसर वेकेंसी लास्ट डेट क्या है?
असिस्टेंट प्रोफेसर वैकेंसी में आवेदन करने की लास्ट डेट 19 अक्टूबर 2025 तक है ।
राजस्थान असिस्टेंट प्रोफेसर वैकेंसी में आयु सीमा कितनी है?
इस वैकेंसी में अभ्यर्थी की आयु सीमा न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष तक होनी चाहिए ।
राजस्थान असिस्टेंट प्रोफेसर वैकेंसी 2025 में कितना वेतन दिया जाएगा?
इसमें चयनित अभ्यर्थियों को आचार्य पद लेवल L 10 के अनुसार वेतन 39000 तक दिया जाएगा ।