रेलवे की वैकेंसी का इंतजार करने वाले अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा अवसर है 5800 पदों पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है । यह वैकेंसी रेलवे एनटीपीसी ग्रेजुएशन लेवल की है, जिसमें अभ्यर्थी ऑनलाइन मोड़ के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं ।
जो भी अभ्यर्थी रेलवे में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं उन सभी के लिए सुनहरा मौका है इसमें महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन मोड का उपयोग करते हुए रेलवे एनटीपीसी भारती 2025 में फॉर्म भर सकते हैं ।
आज के इस आर्टिकल में आपको हम रेलवे एनटीपीसी ग्रेजुएशन लेवल भर्ती से जुड़ी जानकारी देंगे । इसकी आवेदन प्रक्रिया 21 अक्टूबर से 20 नवंबर 2025 तक चलेगी जिसमें ऑनलाइन फॉर्म भरेंगे ।

रेलवे एनटीपीसी भर्ती 2025
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड द्वारा एनटीपीसी ग्रेजुएशन लेवल की वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी किया गया है जिसमें 5800 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है । इस वैकेंसी में विभिन्न पद है जैसे कि गुड्स ट्रेन मैनेजर, ट्रैफिक असिस्टेंट, स्टेशन मास्टर, की कमर्शियल, टिकट सुपरवाइजर, जूनियर अस्सिटेंट और टाइपिस्ट एवं सीनियर क्लर्क टाइपिस्ट के पदों पर नोटिफिकेशन जारी हुआ है ।
आवेदक से पूर्व यहां पर दी गई जानकारी को एक बार वेरीफाई कर लें और नोटिफिकेशन को एक बार चेक करके अपनी पात्रता सुनिश्चित करने के बाद ही ऑनलाइन बोर्ड के माध्यम से अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं ।
Railway NTPC Vacancy 2025 Overview
| विभाग का नाम | रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड |
| पोस्ट नाम | एनटीपीसी ग्रेजुएट पोस्ट |
| वैकेंसी | 5800 पोस्ट |
| जॉब लोकेशन | ऑल इंडिया |
| आवेदन मोड | ऑनलाइन |
| लास्ट डेट | 21 अक्टूबर 2025 |
| कैटिगरी | Recruitment |
| ऑफिशल वेबसाइट | Www.rrb apply.gov.in |
रेलवे एनटीपीसी भर्ती का आवेदन शुल्क
रेलवे एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल वेकेंसी 2025 में आवेदन करने के लिए सामान्य अभ्यर्थी, ओबीसी तथा ईडब्ल्यूएस समुदाय के अभ्यर्थियों को ₹500 देना है । इसके अतिरिक्त अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग, एक्स सर्विसमैन और महिला उम्मीदवार को 250 रुपए आवेदन शुल्क ऑनलाइन भुगतान करना है ।
रेलवे एनटीपीसी भर्ती 2025 के लिए आयु सीमा
एनटीपीसी वेकेंसी 2025 में आवेदन के लिए आयु सीमा इस प्रकार निर्धारित की गई है ।
- न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष होनी चाहिए
- अधिकतम आयु सीमा 36 वर्ष तक होनी चाहिए
- सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में आरक्षित वर्गों को छूट मिलेगी
रेलवे एनटीपीसी भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता
रेलवे एनटीपीसी भर्ती में आवेदन के लिए शैक्षणिक योग्यता हेतु अभ्यर्थी किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में स्नातक यानी ग्रेजुएट होना आवश्यक है ।
रेलवे एनटीपीसी भर्ती में चयन कैसे होगा
इस वैकेंसी में अभ्यर्थियों का चयन सबसे पहले सीबीटी परीक्षा, स्किल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा इसकी संपूर्ण जानकारी आपको नोटिफिकेशन में प्राप्त हो जाएगी ।
रेलवे एनटीपीसी भर्ती में आवेदन फॉर्म कैसे भरें?
रेलवे एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल भर्ती 2025 में आवेदन भरने की प्रक्रिया ऑनलाइन स्टेप बाय स्टेप नीचे बताई गई है कैसे फॉर्म भरना है ।
- सबसे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर चले जाना है ।
- वेबसाइट के होम पेज पर रेलवे एनटीपीसी ग्रेजुएशन भर्ती 2025 ऑफिशल नोटिफिकेशन को चेक करके पात्रता चेक करें ।
- इसके बाद अप्लाई पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन फॉर्म सही-सही भरे ।
- आवेदन फार्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही दर्ज करें ।
- सभी जरूरी दस्तावेज, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर स्कैन करके अपलोड करें ।
- इसके बाद अपनी कैटेगरी के अनुसार अपने आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें ।
- आवेदन सबमिट करने के पश्चात अपने आवेदन का प्रिंट डाउनलोड कर लें जो फ्यूचर में आपका काम आएगा ।
FAQs
रेलवे एनटीपीसी ग्रेजुएशन लेवल भर्ती लास्ट डेट क्या है?
रेलवे एनटीपीसी ग्रेजुएशन लेवल भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों के लिए लास्ट डेट 20 नवंबर 2025 निर्धारित की गई है ।
रेलवे एनटीपीसी ग्रेजुएशन लेवल भर्ती में आवेदन प्रक्रिया कब प्रारंभ होगी?
रेलवे एनटीपीसी वेकेंसी में जो भी अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरते हैं उन्हें आवेदन फॉर्म भरने का मौका 21 अक्टूबर 2025 से प्राप्त होगा ।
रेलवे एनटीपीसी ग्रेजुएशन लेवल भर्ती में कुल कितने पद हैं?
रेलवे की इस एनटीपीसी ग्रेजुएशन लेवल भर्ती 2025 में कुल 5800 पद है जो अलग-अलग पद के लिए अलग-अलग हैं ।