Railway NTPC Recruitment: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने एक बार फिर युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका खोल दिया है। 23 सितंबर 2025 को जारी शॉर्ट नोटिफिकेशन के मुताबिक, रेलवे NTPC भर्ती 2025 में कुल 8875 पदों पर भर्ती की जाएगी।
यह भर्ती ग्रेजुएट और अंडरग्रेजुएट लेवल के पोस्ट्स के लिए है, जो भारतीय रेलवे के विभिन्न जोनों और प्रोडक्शन यूनिट्स में होगी। अगर आप 12वीं पास या ग्रेजुएट हैं, तो यह आपके लिए बड़ा अवसर हो सकता है। आइए, जानते हैं इस भर्ती की सभी महत्वपूर्ण डिटेल्स।

Railway NTPC Recruitment में कौन-कौन से पद हैं उपलब्ध?
RRB NTPC (नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी) भर्ती में ग्रेजुएट लेवल के लिए 5817 पद और अंडरग्रेजुएट लेवल के लिए 3058 पद हैं। ग्रेजुएट लेवल पोस्ट्स स्टेशन मास्टर, गुड्स गार्ड, सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, जूनियर अकाउंट असिस्टेंट कम टाइपिस्ट, चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर।
अंडरग्रेजुएट लेवल पोस्ट्स जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, ट्रेन्स क्लर्क, अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट, कमर्शियल कम टिकट क्लर्क। ये पद रेलवे के विभिन्न जोनों जैसे नॉर्थर्न, सेंट्रल, ईस्टर्न आदि में वितरित होंगे। जोन-वाइज वेकेंसी डिटेल्स आधिकारिक नोटिफिकेशन में उपलब्ध होंगी।
रेलवे एनटीपीसी वैकेंसी शैक्षणिक योग्यता
रेलवे एनटीपीसी वेकेंसी के लिए आवेदक किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से स्नातक पास होना चाहिए इसके अतिरिक्त इसमें 12वीं पास के लिए भी पद हैं अधिक जानकारी के लिए आपको नोटिफिकेशन चेक करना पड़ेगा ।
रेलवे एनटीपीसी वेकेंसी आयु सीमा
इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम 36 वर्ष मांगी गई है इसमें सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट भी मिलेगी । आयु सीमा की गणना नोटिफिकेशन में दी गई जानकारी के आधार पर होगी ।
रेलवे एनटीपीसी वैकेंसी चयन प्रक्रिया
रेलवे किस वैकेंसी में चयन प्रक्रिया नीचे दी गई निम्नलिखित जानकारी के आधार पर होगी ।
- CBT 1 (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट) जनरल अवेयरनेस, मैथ्स, रीजनिंग।
- CBT 2 ऊपर के सब्जेक्ट्स पर गहराई से।
- स्किल टेस्ट टाइपिंग या कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (पोस्ट के अनुसार)।
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम।
एग्जाम डेट्स डिटेल्ड नोटिफिकेशन में घोषित होंगी। सिलेबस और पैटर्न पिछले वर्षों जैसा ही रहेगा, लेकिन अपडेट्स चेक करें।
रेलवे एनटीपीसी वेकेंसी आवेदन कैसे करें?
डिटेल्ड नोटिफिकेशन (CEN) नवंबर-दिसंबर 2025 में जारी होने की उम्मीद है। उसके बाद ऑनलाइन आवेदन अक्टूबर से दिसंबर 2025 तक शुरू होंगे। आवेदन प्रक्रिया सरल होगी
- सबसे पहले आपको संबंधित RRB की आधिकारिक वेबसाइट (जैसे rrbcdg.gov.in, rrbmumbai.gov.in आदि) पर जाएं।
- वेबसाइट पर NTPC 2025-26 के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद ईमेल और मोबाइल नंबर से रजिस्टर करें, फॉर्म भरें, पोस्ट और जोन चुनें।
- आप अपना फीस जमा करें और सबमिट करें।
आवेदन फीस जनरल/OBC के लिए ₹500 (टोकन फीस ₹100 रिफंडेबल), SC/ST/महिलाओं/ट्रांसजेंडर/माइनॉरिटी/ईडब्ल्यूएस के लिए ₹250। फीस ऑनलाइन ही जमा करनी होगी।
निष्कर्ष
RRB NTPC Recruitment 2025 सरकारी नौकरी की तलाश में लगे युवाओं के लिए बेहतरीन चांस है। 8875 पदों पर भर्ती से रेलवे सेक्टर में एक बेहतरीन वैकेंसी होने वाली है हम आपकी सफलता की कामना करते हैं ।
रेलवे एनटीपीसी वेकेंसी नोटिफिकेशन – Click Here
रेलवे एनटीपीसी वेकेंसी ऑफिशल वेबसाइट – Click Here