केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही कामगारों और शिल्पकारों के लिए पीएम विश्वकर्म योजना शुरू किया गया है । इस योजना में कामगार और शिल्पकार नागरिकों को लाभ देने के लिए और उनका आर्थिक मदद के लिए शुरू किया गया है ।
प्रधानमंत्री विश्वकर्म योजना में सरकार द्वारा 18 प्रकार के कार्य सिखाए जाते हैं जिसमें ट्रेनिंग के दौरान ₹500 प्रतिदिन का लाभ भी मिलता है । पीएम विश्वकर्म योजना का लाभ कोई भी नागरिक ले सकता है जो ट्रेनिंग सीखना चाहता है ।
जो भी नागरिक अपना पारंपरिक कारोबार शिल्प कला को बढ़ावा देना चाहते हैं और कार्य करना चाहते हैं वह सभी इस योजना में रजिस्ट्रेशन करके लाभ लेना प्रारंभ कर सकते हैं । आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि प्रधानमंत्री विश्वकर्म योजना का उद्देश्य, पात्रता, लाभ और दस्तावेज कौन-कौन से लगेंगे ।

पीएम विश्वकर्म योजना रजिस्ट्रेशन
पीएम विश्वकर्म योजना जिसे केंद्र सरकार द्वारा शुरू किया गया था जिसमें शिल्पकारों और कारीगरों को ट्रेनिंग के दौरान ₹500 प्रतिदिन और ट्रेनिंग कंप्लीट होने पर ₹15000 टूल किट वाउचर लाभ दिया जाता है ।
योजना का लाभ लेने के लिए सरकार की इस योजना में रजिस्ट्रेशन करना होता है जो बिल्कुल ही फ्री है, यह रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन वेबसाइट के माध्यम से कोई भी नागरिक कर सकता है और ट्रेनिंग शुरू कर सकता है ।
PM Vishwakarma Yojana Registration 2025 Overview
| विभाग का नाम | सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय |
| योजना का नाम | पीएम विश्वकर्म योजना 2025 |
| आर्टिकल का प्रकार | रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया |
| योजना की शुरुआत | 17 सितंबर 2023 |
| उद्देश्य | कारीगरों और शिल्पकारों को सहायता प्रदान करना |
| सहायता | ₹15000 प्लस 500 रुपए प्रतिदिन |
| Category | Sarkari Yojana |
| आधिकारिक वेबसाइट | pmvishwakarma.gov.in |
पीएम विश्वकर्म योजना के लाभ
पीएम विश्वकर्म योजना का उद्देश्य और लाभ शिल्पकारों कारीगरों को जो अत्यधिक कुशल बनना चाहते हैं अपने कार्य में उनका ट्रेनिंग फ्री में प्रदान करना और सहायता राशि भी प्रदान करना है ।
इसमें विभिन्न प्रकार के नागरिक जैसे सोने चांदी के आभूषण बनाने वाले, दर्जी, बुनकर, खिलौने बनाने वाले, मछली का जाल बनाने वाले, अस्त्र-शास्त्र बनाने वाले, माला बनाने वाले, राजमिस्त्री, लकड़ी का कार्य करने वाले बधाई, नई, मोची और कुम्हार इत्यादि लाभार्थी हैं ।
पीएम विश्वकर्म योजना में फायदे
पीएम विश्वकर्म योजना में मिलने वाले फायदे क्या-क्या मिलते हैं इसकी जानकारी नीचे दी गई है ।
- सबसे पहले फ्री में ट्रेनिंग मिलती है
- ट्रेनिंग कंप्लीट होने के बाद ₹15000 सहायता राशि मिलती है
- ट्रेनिंग के दौरान ₹500 प्रतिदिन लाभ मिलता है
- अपने कार्य को उच्च स्तर पर ले जाने के लिए ₹300000 तक लोन 5 परसेंट ब्याज पर मिलता है
पीएम विश्वकर्म योजना रजिस्ट्रेशन के लिए पात्रता
प्रधानमंत्री विश्वकर्म योजना का लाभ देश का जो भी मूल नागरिक लेना चाहता है पंजीकरण के लिए निम्नलिखित पात्रता को पूरा करें जैसे की:-
- लाभार्थी मूल रूप से भारत देश का निवासी होना चाहिए
- कारीगर या शिल्पकार होना चाहिए
- उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए
- कार्य करने के इच्छुक व्यक्ति ही आवेदन करें
पीएम विश्वकर्म योजना रजिस्ट्रेशन के लिए दस्तावेज
जो भी नागरिक इस योजना में रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं रजिस्ट्रेशन के लिए निम्नलिखित दस्तावेज होने चाहिए जैसे की:-
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- बैंक खाता
- निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- पहचान पत्र
पीएम विश्वकर्म योजना में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
यदि आप एक पारंपरिक शिल्पकार कारीगर हैं और आप योजना में पंजीकरण करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको नीचे बताई गई प्रक्रिया को अपनाना है:-
- सबसे पहले आपको प्रधानमंत्री विश्वकर्म योजना की ऑफिशल वेबसाइट के होम पेज पर जाना है ।
- होम पेज पर पंजीकरण वाला विकल्प मिलेगा क्लिक करें ।
- सबसे पहले आपको अपना यूजर आईडी और पासवर्ड बना लेना है ।
- यूजर आईडी और पासवर्ड से आपके लॉगिन करना है ।
- इसके बाद न्यू रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरना है ।
- फार्म में अपना नाम, सभी दस्तावेज डॉक्यूमेंट अपलोड करने हैं ।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद आपको रसीद डाउनलोड कर लेनी है ।
FAQs
पीएम विश्वकर्म योजना में क्या लाभ मिलता है?
पीएम विश्वकर्म योजना में लाभार्थी को ₹500 प्रतिदिन ट्रेनिंग का और 15000 रुपए सहायता राशि मिलती है ।
पीएम विश्वकर्म योजना में कितना लोन मिलता है?
प्रधानमंत्री विश्वकर्म योजना में अपने काम को बढ़ावा देने के लिए आपको ₹300000 तक लोन मिलता है ।
प्रधानमंत्री विश्वकर्म योजना में लोन पर क्या ब्याज लगता है?
जो भी नागरिक इस योजना में लोन लेता है ₹300000 तक उसे 5% तक ब्याज देना होता है ।