प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना जिसे केंद्र सरकार द्वारा संचालित किया जाता है जिसमें उज्ज्वला योजना के आवेदन को प्रारंभ कर दिया गया है । उज्ज्वला योजना ग्रामीण क्षेत्र और शहरी क्षेत्र दोनों लाभार्थियों के लिए उपलब्ध हो चुकी है ।
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में फ्री गैस सिलेंडर और फ्री गैस चूल्हा दिया जाता है लेकिन इसका ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा । अगर अभी तक आपको या आपके परिवार में किसी भी सदस्य को उज्ज्वला योजना फ्री गैस सिलेंडर का लाभ नहीं मिला है तो ऑनलाइन इसका फॉर्म भर सकते हैं ।
उज्ज्वला योजना फॉर्म भरने की पूरी पूरी जानकारी, आवश्यक दस्तावेजों के साथ और आवेदन की प्रक्रिया तथा पात्रता की जानकारी यहां दी गई है ताकि आप सभी को इसका पूरा लाभ मिल सके ।

पीएम उज्जवला योजना 2025
सरकार की मंशा है कि, उज्ज्वला योजना का लाभ है सभी लाभार्थियों को एक समान दिया जाए । इस राज्य सरकार और केंद्र सरकार के संचालन के माध्यम से चलाया जा रहा है, यह योजना गरीब परिवारों की महिलाओं को गैस कनेक्शन फ्री में उपलब्ध करा रही है ।
सरकार चाहती है कि ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को एलपीजी गैस कनेक्शन की सुविधा उपलब्ध कराई जा सके ताकि पुराने तरीके से खाना तैयार करने में निकलने वाले धुएं से महिलाओं का जो स्वास्थ्य खराब होता है उसको रोका जा सके और वायु प्रदूषण पर भी कंट्रोल किया जाए ।
PM Ujjwala Yojana 2025 Overview
| योजना का नाम | प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 2025 |
| लाभार्थी | गरीब महिलाएं |
| लाभ | फ्री गैस सिलेंडर और चूल्हा |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| साल | 2025 |
| राज्य | पूरे देश में |
| कैटिगरी | Sarkari Yojana |
| अधिकारी वेबसाइट | www.pmuy.gov.in |
पीएम उज्जवला योजना से लाभ
पीएम उज्जवला योजना से जो भी पत्र महिलाएं हैं रजिस्ट्रेशन करने पर उन्हें निम्नलिखित लाभ मिलते हैं –
- इसमें गरीबी रेखा से नीचे जीवन व्यतीत करने वाली महिलाओं को मुफ्त में गैस कनेक्शन
- महिलाओं को सरकार द्वारा गैस कनेक्शन के साथ-साथ रेगुलेटर, पाइप गैस चूल्हा और भरा हुआ सिलेंडर फ्री देती है
- योजना में महिलाओं को प्रत्येक सिलेंडर पर सब्सिडी भी मिलती है
- वातावरण भी प्रदूषित नहीं होगा
- सभी गरीब परिवारों में गैस की सुविधा पहुंचेगी
पीएम उज्जवला योजना के लिए पात्रता
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ वैसे तो देश के सभी नागरिक ले सकते हैं लेकिन फिर भी इसमें कुछ पात्रता निर्धारित की गई है जो इस प्रकार है –
- लाभार्थी भारत देश का मूल निवासी होना चाहिए
- गरीब परिवारों की महिलाओं को लाभ दिया जाएगा
- राशन कार्ड बना होना चाहिए
- महिला की उम्र 18 वर्ष पूरी होनी चाहिए
- पहले से परिवार में कोई भी एलपीजी कनेक्शन नहीं होना चाहिए
फ्री गैस सिलेंडर रजिस्ट्रेशन के लिए आवश्यक दस्तावेज
प्रधानमंत्री फ्री गैस सिलेंडर रजिस्ट्रेशन 2025 फॉर्म भरने के लिए निम्नलिखित दस्तावेज आवश्यक होते हैं जो नीचे बताए गए हैं ।
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- पहचान पत्र
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक खाता
- बैंक खाते से आधार लिंक होना चाहिए
पीएम उज्जवला योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया बेहद ही सरल और आसान है जिसकी नीचे जानकारी दी गई है ताकि आप आसानी से फॉर्म भर सकें ।
- सबसे पहले आपको प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना अधिकारी वेबसाइट www.pmuy.gov.in पर जाना होगा ।
- वेबसाइट पर ” अप्लाई फॉर न्यू उज्जवला कनेक्शन” विकल्प मिलेगा क्लिक करें ।
- अब आपको गैस कंपनी के नाम दिखाई देंगे अपनी गैस कंपनी का नाम चयन करें जिसका गैस सिलेंडर लेना चाहते हैं ।
- इसके बाद संबंधित गैस कंपनी की वेबसाइट पर आप पहुंच जाएंगे ।
- गैस कंपनी की वेबसाइट पर आपको पीएम उज्जवला योजना का आवेदन फार्म सही प्रकार से भरना है ।
- इसके बाद सभी जरूरी दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो स्कैन करके अपलोड करने हैं ।
- इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करके सबमिट कर देना है ।
FAQs
उज्जवला गैस सिलेंडर कब मिलेगा 2025 में?
उज्ज्वला योजना गैस सिलेंडर 2025 में आपको उत्तर प्रदेश के अगर नागरिक है तो होली और दीपावली में फ्री मिलेगा इसके अतिरिक्त आप अगर इसका लाभ लेना चाहते हैं तो ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं ।
क्या उज्ज्वला योजना के फॉर्म 2025 में भरे जा रहे हैं?
उज्ज्वला योजना का लाभ लेने के लिए आप कभी भी इसका ऑनलाइन फॉर्म ऑफिशल वेबसाइट pmuy.gov.in वेबसाइट पर भर सकते हैं ।
एक परिवार में कितने लोगों को फ्री गैस सिलेंडर मिलता है?
उज्ज्वला योजना का लाभ प्रत्येक परिवार में एक फ्री गैस कनेक्शन दिया जाता है, जो महिला सदस्य के नाम पर होता है ।