Delhi Police Driver Vacancy 2025: दिल्ली पुलिस में ड्राइवर के लिए 737 पदों पर 12वीं पास नौकरी का नोटिफिकेशन जारी

दिल्ली पुलिस में एक नई वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है जिसमें ड्राइवर के पद के लिए 737 रिक्तियां निकाली गई है जिसमें 12वीं पास अभ्यर्थी आवेदन फॉर्म भर सकते हैं ।

दिल्ली पुलिस की इस वैकेंसी में अभ्यर्थी केवल पुरुष ही आवेदन कर सकते हैं इसमें महिला अभ्यर्थी आवेदन फॉर्म नहीं भर सकती हैं आवेदन फॉर्म भरने के लिए ऑनलाइन मोड का उपयोग करना होगा ।

सभी अभ्यर्थियों को बता दें कि दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल ड्राइवर के पदों के लिए केवल पुरुष अभ्यर्थियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है जिसमें आवेदन 24 सितंबर से 15 अक्टूबर 2025 रात्रि 11:00 तक भरे जाएंगे ।

Delhi Police Driver Vacancy 2025

दिल्ली पुलिस ड्राइवर भर्ती 2025

दिल्ली पुलिस में ड्राइवर वैकेंसी की प्रतीक्षा करने वाले उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका है दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल ड्राइवर पद के लिए 737 पोस्टर जारी कर दिए गए हैं जिसमें आवेदन की प्रक्रिया 15 अक्टूबर 2025 रात्रि 11:00 तक जारी रहेगी ।

आवेदन करने के बाद आवेदन शुल्क जमा करने के लिए आपको लास्ट डेट 16 अक्टूबर 2025 तक मौका दिया जा रहा है जल्द से जल्द इसमें आवेदन फार्म भरे ।

Delhi Police Driver Vacancy 2025 Overview

विभाग का नामदिल्ली पुलिस
पोस्ट का नामदिल्ली पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर पोस्ट
कुल पद737
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
जॉब लोकेशनदिल्ली
कैटिगरीदिल्ली पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर वैकेंसी
आवेदन लास्ट डेट15 अक्टूबर 2025
आधिकारिक वेबसाइटSsc.gov.in

दिल्ली पुलिस ड्राइवर भर्ती के लिए आयु सीमा

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर वैकेंसी के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष मांगी गई है । इसमें आयु सीमा की गणना 1 जुलाई 2025 को आधार मानकर की जाएगी । आयु सीमा में छूट राज्य में दिए गए सरकारी नियमों के अनुसार मिलेगी ।

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती शैक्षिक योग्यता

इस पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर पोस्ट के लिए अभ्यर्थी किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा पास होना आवश्यक है इसके अतिरिक्त अभ्यर्थी को वाहन चलाने का ज्ञान और ड्राइविंग लाइसेंस भी होनी चाहिए ।

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर वैकेंसी आवेदन शुल्क

इस वैकेंसी में आवेदन के लिए अभ्यर्थी को आवेदन शुल्क जिसमें सामान्य, पिछड़ा वर्ग और ईडब्ल्यूएस के लिए ₹100 है जबकि अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति और अन्य को कोई भी आवेदन शुल्क नहीं देना है । आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से नेट बैंकिंग से या यूपीआई के माध्यम से कर सकते हैं ।

दिल्ली पुलिस ड्राइवर वैकेंसी में चयन प्रक्रिया

दिल्ली पुलिस ड्राइवर वैकेंसी में अभ्यर्थी का चयन सबसे पहले कंप्यूटर बेस्ड एक्जाम, फिजिकल परीक्षा, ड्राइविंग टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा ।

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर वैकेंसी में आवेदन कैसे करें?

जो भी अभ्यर्थी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल में आवेदन करना चाहते हैं ऑनलाइन मोड़ के माध्यम से इस प्रकार कर सकते हैं ।

  1. सबसे पहले अभ्यर्थी को ऑफिशल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाना होगा ।
  2. वेबसाइट के होम पेज पर दिल्ली पुलिस ड्राइवर रिक्रूटमेंट 2025 लिंक पर क्लिक करें ।
  3. सबसे पहले ऑफिशल नोटिफिकेशन को चेक करके अपनी पात्रता सुनिश्चित कर लेनी है ।
  4. इसके बाद अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन पूरा करना है ।
  5. इसके बाद आवेदन फार्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी है ।
  6. सभी जरूरी दस्तावेज, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने हैं ।
  7. इसके बाद आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना है ।
  8. सभी जानकारी भरने के बाद आवेदन सबमिट करके प्रिंट डाउनलोड कर ले ।

FAQs

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती आवेदन लास्ट डेट क्या है?

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती में आवेदन करने की लास्ट डेट 15 अक्टूबर 2025 है ।

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर वैकेंसी में आवेदन शुल्क जमा करने की लास्ट डेट क्या है?

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर वैकेंसी में आवेदन फार्म का आवेदन शुल्क जमा करने की लास्ट डेट 16 अक्टूबर 2025 है ।

पुलिस ड्राइवर भर्ती दिल्ली 2025 में आवेदन हेतु आयु सीमा क्या है?

इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष मांगी गई है ।

Leave a Comment