Bihar Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana: बिहार सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक शानदार स्कीम शुरू की है। (MMRY) के तहत लाखों महिलाओं के बैंक अकाउंट में ₹10,000 की पहली किस्त ट्रांसफर हो चुकी है।
यह योजना Jeevika (Bihar Rural Livelihoods Project) के अंतर्गत चल रही है और इसका मकसद महिलाओं को अपना बिजनेस शुरू करने में मदद करना है। पीएम मोदी ने 26 सितंबर 2025 को इसकी लॉन्चिंग की और 75 लाख महिलाओं को पहली किस्त भेजी गई।
अगर आप बिहार की महिला हैं और SHG से जुड़ी हैं, तो यह आपके लिए बड़ा मौका है। आइए, योजना की डिटेल्स, पात्रता, दूसरी किस्त की डेट और कौन सी महिलाएं बाहर रहेंगी, ये सब जानते हैं।

क्या है Bihar Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana और उद्देश्य
यह स्कीम महिलाओं को रोजगार के अवसर देकर परिवार और समाज को मजबूत बनाने पर फोकस करती है। इस योजना के मुख्य लाभ किस प्रकार हैं जिसमें पहली किस्त ₹10,000 की शुरुआती मदद, जो डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर से मिलती है।
इसके अतिरिक्त सहायता बिजनेस अच्छा चलने पर 6 महीने बाद मूल्यांकन के आधार पर ₹2 लाख तक की एक्स्ट्रा फंडिंग। महिलाएं अपनी पसंद का कोई भी छोटा-मोटा उद्यम शुरू कर सकती हैं, जैसे किराना स्टोर या हैंडीक्राफ्ट। यह योजना ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की महिलाओं के लिए है, लेकिन Jeevika SHG (Self Help Group) से जुड़ना जरूरी है।
क्या है योजना की पात्रता और मापदंड
जो भी महिलाएं निम्नलिखित पात्रता और मापदंडों को पूरा करती हैं वह इसका लाभ ले सकती हैं ।
- महिला की उम्र 18 से 60 साल के बीच।
- बिहार की स्थायी निवासी।
- Jeevika SHG की सदस्य (ग्रामीण में VO/CLF से जुड़ी हों)।
- परिवार से सिर्फ एक महिला (परिवार पति-पत्नी और अविवाहित बच्चे; अविवाहित महिलाएं जिनके पैरेंट्स नहीं हैं, अलग मानी जाएंगी)।
- न तो खुद और न ही पति इनकम टैक्स पेयर हों।
कौन सी महिलाएं नहीं पात्र हैं?
यह महिलाएं योजना का लाभ नहीं ले सकती हैं क्योंकि यह पत्र मानी जाती हैं ।
- खुद या पति सरकारी नौकरी (रैगुलर/कॉन्ट्रैक्ट) में हों।
- इनकम टैक्स दाता परिवार की सदस्य।
- SHG से नहीं जुड़ी महिलाएं (लेकिन जुड़ सकती हैं)।
- अगर परिवार पहले से कोई समान स्कीम का लाभ ले रहा है।
अगर आप इन कैटेगरी में आती हैं, तो लाभ नहीं मिलेगा। बेहतर है पहले चेक कर लें।
योजना से जुड़े कुछ आवश्यक दस्तावेज
योजना में आवेदन फॉर्म भरने के लिए कुछ जरूरी निम्नलिखित दस्तावेज यहां बताए गए हैं जो आपके पास होने आवश्यक है जिसमें आपका – आधार कार्ड, बैंक पासबुक (खाता नंबर, IFSC कोड), पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी SHG मेंबरशिप प्रूफ (अगर लागू) ।
कब आएगी महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त
दूसरी किस्त 3 अक्टूबर 2025 को जारी होगी, जैसा सीएम नीतीश ने घोषित किया। अगर पहली नहीं मिली, तो अगली किस्त के लिए आपको अपने बैंक खाते को आधार से लिंक कर देना चाहिए । बैंक खाता आधार से लिंक होने पर आसानी से आपके खाते में ₹10000 की किस्त पहुंच जाएगी ।
यह योजना बिहार की महिलाओं के लिए गेम चेंजर साबित हो सकती है। अगर योग्य हैं, तो तुरंत चेक करें और अप्लाई करें। अधिक डिटेल्स के लिए कमेंट्स में बताएं!