DDA Recruitment 2025: सहायक और पटवारी के 1732 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन शुरू

दिल्ली विकास प्राधिकरण द्वारा ग्रुप ए, ग्रुप बी तथा ग्रुप सी के विभिन्न पदों पर सहायक और पटवारी के वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है इसमें स्टेनोग्राफर समेत बहुत से पद हैं जिसकी जानकारी यहां पर दी गई है ।

दिल्ली विकास प्राधिकरण में वैकेंसी का इंतजार करने वाले अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा मौका है इसमें 1732 पदों पर वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है । इस वैकेंसी में महिला तथा पुरुष दोनों अभ्यर्थी ऑनलाइन मोड़ के माध्यम से आवेदन फॉर्म भर सकते हैं ।

इस वैकेंसी में आवेदन की प्रक्रिया 6 अक्टूबर से प्रारंभ होकर 5 नवंबर 2025 तक इसके आवेदन फार्म भरे जाएंगे । एग्जाम की तारीख दिसंबर 2025 से लेकर जनवरी 2026 में आयोजित की जा सकती है ।

DDA Recruitment 2025

दिल्ली विकास प्राधिकरण भर्ती 2025

प्राधिकरण द्वारा जारी की गई इस वैकेंसी के लिए विभिन्न पदों पर जिसमें सामान्य वर्ग के लिए 759 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 173 पद, अनुसूचित जाति के लिए 207 पद, ओबीसी के लिए 452 पद, अनुसूचित जनजाति के लिए 131 पद जारी किए गए हैं ।

सभी अभ्यर्थियों को आवेदन अलग-अलग पद के अनुसार अलग-अलग योग्यता के साथ भरना है, जिसकी जानकारी यहां स्टेप बाय स्टेप दी गई है । आईए जानते हैं इस वैकेंसी में आवेदन के लिए शैक्षणिक योग्यता और आवेदन शुल्क के साथ अन्य जानकारियां ।

DDA Recruitment 2025 Overview

विभागदिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी
पोस्ट नामपटवारी, जूनियर इंजीनियर, माली, सहायक, स्टेनो और अन्य पद
कुल पद1732
जॉब लोकेशनदिल्ली
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
लास्ट डेट5 नवंबर
कैटिगरीRecruitment
NotificationCheck Here
ऑफिशल वेबसाइटdda.gov.in

दिल्ली विकास प्राधिकरण भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

दिल्ली विकास प्राधिकरण के इस वैकेंसी में सामान्य तथा ओबीसी और ईडब्ल्यूएस समुदाय के अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क ₹2500 देना है । किसके अतिरिक्त दिव्यांगजन, ट्रांसजेंडर, एक्स सर्विसमैन, एससी-एसटी तथा महिला उम्मीदवार को ₹1500 का आवेदन शुल्क देना है, जिसे ऑनलाइन माध्यम से देना है ।

दिल्ली विकास प्राधिकरण भर्ती की शैक्षणिक योग्यता

दिल्ली विकास प्राधिकरण की इस वैकेंसी में शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग पद के अनुसार अलग-अलग है, जिसमें न्यूनतम किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं पास होना आवश्यक है जबकि जूनियर सेक्रेटरी असिस्टेंट के लिए 12वीं पास होना आवश्यक है पटवारी के लिए ग्रेजुएशन होना आवश्यक है इसी प्रकार अलग-अलग योग्यता है जो नोटिफिकेशन में देख सकते हैं ।

दिल्ली विकास प्राधिकरण भर्ती के लिए आयु सीमा

इस वैकेंसी में सभी अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग पद के अनुसार अलग-अलग आयु सीमा बताई गई है ।

  • न्यूनतम उम्र 18 वर्ष
  • अधिकतम उम्र 40 वर्ष

आयु सीमा में छूट नोटिफिकेशन में दी गई जानकारी के अनुसार मिलेगी इसलिए आवेदन से पूर्व नोटिफिकेशन चेक करें ।

दिल्ली विकास प्राधिकरण भर्ती की चयन प्रक्रिया

दिल्ली विकास प्राधिकरण वैकेंसी में अभ्यर्थियों का चयन निम्नलिखित प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा जो इस प्रकार है ।

  • कंप्यूटर बेस्ड एक्जाम
  • स्किल टेस्ट/ट्रेड टेस्ट
  • दस्तावेज सत्यापन
  • मेडिकल एग्जाम

दिल्ली विकास प्राधिकरण भर्ती में आवेदन कैसे करें

इस वैकेंसी में आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन है जो सभी अभ्यर्थियों को नीचे बताई गई प्रक्रिया के अनुसार अप्लाई करनी है ।

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट दिल्ली विकास प्राधिकरण dda.gov.in पर जाना होगा ।
  2. वेबसाइट पर डीडीए रिक्रूटमेंट 2025 पर क्लिक करके अपनी पात्रता सुनिश्चित करें ।
  3. ऑनलाइन अप्लाई लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन पूरा करें ।
  4. सभी डॉक्यूमेंट सही-सही अपलोड करें जरूरी दस्तावेज, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें ।
  5. अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान करके फाइनल सबमिट करें ।
  6. सबमिट करने के बाद अपना फाइनल प्रिंट डाउनलोड करें ।

FAQs

दिल्ली विकास प्राधिकरण भर्ती लास्ट डेट क्या है?

दिल्ली विकास प्राधिकरण वैकेंसी 2025 में आवेदन की लास्ट डेट 5 नवंबर 2025 है ।

दिल्ली विकास प्राधिकरण भर्ती में आवेदन की वेबसाइट क्या है ?

इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए ऑफिशल वेबसाइट आपको dda.gov.in पर जाना होगा ।

इस वैकेंसी में आवेदन शुल्क क्या है ?

इस वैकेंसी में आवेदन शुल्क कैटेगरी के अनुसार अलग-अलग है जिसमें सामान्य और ओबीसी तथा ईडब्ल्यूएस को ₹2500 तथा अन्य को ₹1500 भुगतान ऑनलाइन करना है ।

Leave a Comment