SSC Delhi Police Constable Bharti: खुशखबरी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल में 7565 पदों पर 12वीं पास के लिए कांस्टेबल भर्ती

पुलिस कांस्टेबल की वैकेंसी की प्रतीक्षा करने वाले युवकों के लिए सुनहरा मौका है कि दिल्ली पुलिस कांस्टेबल वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी किया गया है । कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के पदों पर वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है ।

जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस कांस्टेबल में इस वैकेंसी के अंतर्गत टोटल रिक्तियां 7565 है, जिसमें महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थी आवेदन फॉर्म भर सकते हैं ।

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल की इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए सभी अभ्यर्थियों को ऑनलाइन मोड़ के माध्यम से अपना आवेदन फॉर्म भरना है । इस आर्टिकल में आपको आवेदन से संबंधित नोटिफिकेशन आवेदन की प्रक्रिया और अन्य जानकारियां दी गई हैं ।

SSC Delhi Police Constable Bharti

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025

पुलिस कांस्टेबल वैकेंसी की प्रतीक्षा करने वाले अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा अवसर है इसमें आवेदन प्रक्रिया 22 सितंबर 2025 से शुरू हो चुकी है और आवेदन फॉर्म भरने की लास्ट डेट 21 अक्टूबर 2025 तक है ।

सभी अभ्यर्थी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल वैकेंसी में आवेदन फॉर्म भरने के बाद उसका आवेदन शुल्क जमा करने के लिए 22 अक्टूबर 2025 रात्रि 11:00 तक भर सकते हैं और फॉर्म में संशोधन के लिए 29 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 तक आपके पास मौका होगा ।

SSC Delhi Police Constable Bharti Overview

विभाग का नामकर्मचारी चयन आयोग दिल्ली
भर्ती का नामदिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती
पदों की संख्या7565
योग्यता12वीं पास
आवेदन प्रारंभ22 सितंबर 2025
लास्ट डेट21 अक्टूबर 2025
कैटिगरीRecruitment
नोटिफिकेशनClick Here
ऑफिशल वेबसाइटClick Here

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आयु सीमा

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल वैकेंसी के लिए आयु सीमा हेतु अलग-अलग वर्ग के लिए अलग-अलग है जिसमें सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को छूट भी है । आयु सीमा की गणना 1 जुलाई 2025 को आधार मानकर की जाएगी ।

  • न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष
  • SC/ST को छूट 5 वर्ष
  • OBC को छूट 3 वर्ष

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता

पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 दिल्ली के लिए निम्नलिखित शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार होनी चाहिए ।

  • अभ्यर्थी किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 12वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है ।
  • ड्राइवर पद के लिए विद्या ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए
  • एनसीसी वाले अभ्यर्थियों को नोटिफिकेशन में दी गई जानकारी के आधार पर अंकों में छूट मिलेगी
  • सेवानिवृत्ति/दिव्यांग कर्मियों/मल्टी टास्किंग स्टाफ के पुत्र एवं पुत्री इत्यादि को न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 11वीं पास होनी चाहिए

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती आवेदन के लिए शुल्क

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल वैकेंसी 2025 में आवेदन के लिए आवेदन शुल्क सामान्य/ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवार को ₹100 देना है जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पूर्व सैनिक और सभी महिलाओं उम्मीदवार के लिए कोई भी आवेदन शुल्क नहीं है । आवेदन शुल्क का भुगतान सभी उम्मीदवारों को ऑनलाइन करना है ।

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया

  • इस वैकेंसी में अभ्यर्थी का चयन सबसे पहले लिखित परीक्षा
  • फिजिकल परीक्षा
  • दस्तावेज सत्यापन
  • मेडिकल परीक्षा
  • इसमें कंप्यूटर बेस्ड एक्जाम एसएससी के माध्यम से आयोजित किया जाएगा
  • कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम 100 अंकों का होगा

न्यूनतम पास अंक इस प्रकार होंगे जिसमें सामान्य के लिए 35%, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति,EWS के लिए 30% और सर्विसमैन के लिए 25% ।

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल वैकेंसी में पुरुष अभ्यर्थी के लिए न्यूनतम हाइट 170 सेंटीमीटर और सीना 81 से 85 सेंटीमीटर तथा महिला अभ्यर्थी के लिए लंबाई 157 सेंटीमीटर न्यूनतम होनी चाहिए । इसमें वेतन 21700 से लेकर 6900 तक दिया जाएगा ।

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती की आवेदन प्रक्रिया

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल वैकेंसी 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है जो इस प्रकार है नीचे समझाई गई है ।

  1. सबसे पहले अभ्यर्थियों को कर्मचारी चयन आयोग की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना है ।
  2. वेबसाइट के नोटिस विकल्प में पुलिस कांस्टेबल मेल तथा फीमेल रिक्रूटमेंट नोटिफिकेशन 2025 लिंक पर क्लिक करें ।
  3. नोटिफिकेशन में दी गई जानकारी को एक बार पूर्ण रूप से चेक कर लें और अपनी पात्रता सुनिश्चित कर लें ।
  4. इसके बाद ऑनलाइन अप्लाई लिंक पर क्लिक करके वन टाइम रजिस्ट्रेशन करें ।
  5. रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म को सही-सही भरना है ।
  6. इसके बाद सभी जरूरी दस्तावेज, हस्ताक्षर और पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करनी है ।
  7. आवेदन फार्म को सबमिट कर देना है और प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित कर ले ।

FAQs

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती कितने पदों पर है?

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल की यह भर्ती 7565 पदों पर है ।

एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 लास्ट डेट क्या है?

दिल्ली एसएससी पुलिस कांस्टेबल वैकेंसी 2025 आवेदन करने की लास्ट डेट 21 अक्टूबर 2025 है ।

एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल वैकेंसी में सामान्य के कितने पद हैं?

इस वैकेंसी में सामान्य वर्ग के लिए 3174 पद हैं, ओबीसी के 1608 पद हैं, ईडब्ल्यूएस के 756 पद और अनुसूचित जाति के 1386 पद तथा अनुसूचित जनजाति के 641 पद हैं

Leave a Comment