Free Shauchalay Yojana: भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत फ्री शौचालय योजना (Free Shauchalay Yojana) ग्रामीण इलाकों में खुले में शौच की समस्या को खत्म करने के लिए चलाई जा रही है।
इस स्कीम में योग्य परिवारों को घर में शौचालय बनाने के लिए ₹12000 की आर्थिक मदद सीधे बैंक खाते में मिलती है। अगर आप ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं और अभी तक शौचालय नहीं बनवाया है, तो यह आपके लिए बेहतरीन मौका है।
योजना 2014 से चल रही है और अब SBM 2.0 के तहत 2025 में भी जारी है। आइए, जानते हैं योजना की डिटेल्स, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया।

क्या है Free Shauchalay Yojana और लाभ
यह योजना देश को खुले में शौच मुक्त (ODF) बनाने के लिए शुरू की गई है। इस योजना के मुख्य लाभ जिसमें ₹12000 की सब्सिडी शौचालय निर्माण के बाद डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर (DBT) से पैसे मिलते हैं।
स्वास्थ्य और स्वच्छता में सुधार, खासकर महिलाओं और बच्चों के लिए। ग्रामीण परिवारों को आत्मनिर्भर बनाना और जल संरक्षण को बढ़ावा। यह स्कीम पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय के अंतर्गत आती है और लाखों परिवारों को फायदा पहुंचा चुकी है।
शौचालय योजना के लिए पात्रता मानदंड
शौचालय योजना में रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने के लिए निम्नलिखित पात्रता होनी चाहिए आवश्यक है ।
- निवास ग्रामीण क्षेत्र का स्थायी निवासी, BPL या कम आय वाला परिवार।
- घर में पहले से शौचालय नहीं होना चाहिए।
- आधार कार्ड से लिंक्ड बैंक अकाउंट जरूरी।
- योजना में डुप्लिकेट लाभ न ले रहे हों।
शौचालय योजना फॉर्म भरने के लिए आवश्यक दस्तावेज
शौचालय योजना का ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए निम्नलिखित डॉक्यूमेंट आपके पास होने आवश्यक हैं ।
- आधार कार्ड
- बैंक पासबुक या अकाउंट डिटेल्स (IFSC कोड सहित)
- राशन कार्ड या BPL प्रमाण पत्र
- फोटो और पता प्रमाण – सभी दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करने होंगे।
शौचालय योजना में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
जिसे अभी तक शौचालय योजना के अंतर्गत ₹12000 की राशि नहीं मिली है वह इसका आवेदन इस प्रकार भरे ।
- सबसे पहले शौचालय योजना ऑफिशल वेबसाइट sbm.gov.in पर जाएं और ‘Citizen Registration’ चुनें।
- इसके बाद मोबाइल नंबर डालें, OTP से वेरिफाई करें।
- अब अपनी पर्सनल और परिवार की डिटेल्स एंटर करें।
- इसके बादजरूरी फाइल्स लगाएं और सबमिट करें।
- अब लॉगिन करके आवेदन ट्रैक करें। निर्माण के बाद वेरिफिकेशन पर पैसे मिलेंगे।
इस प्रकार ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरते हुए शौचालय योजना के ₹12000 की धनराशि प्राप्त कर सकते हैं 2025 में भी आवेदन चल रहे हैं ।