cm pratigya yojana: बिहार सरकार ने युवाओं के लिए एक शानदार स्कीम लॉन्च की है। मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना (Mukhyamantri Pratigya Yojana) के तहत 12वीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट छात्रों को इंटर्नशिप के दौरान हर महीने ₹4000 से ₹6000 तक की स्कॉलरशिप मिलेगी।
यह योजना बेरोजगार युवाओं को स्किल ट्रेनिंग और प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस देने के लिए शुरू की गई है। अगर आप बिहार के रहने वाले हैं और 18-28 साल के बीच हैं, तो यह आपके करियर के लिए गेम चेंजर साबित हो सकती है।
आइए, जानते हैं योजना की डिटेल्स, पात्रता और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया। आर्टिकल को पूरा अंत तक पढ़े ताकि आपको इसका लाभ मिल सके और आवेदन करने की प्रक्रिया की जानकारी मिले ।

क्या है cm pratigya yojana और इसके लाभ
यह स्कीम युवाओं को प्रतिष्ठित कंपनियों में 3 से 12 महीने की इंटर्नशिप प्रदान करती है, ताकि वे जॉब मार्केट के लिए तैयार हो सकें। 12वीं पास या स्किल ट्रेनिंग वालों को ₹4000, आईटीआई/डिप्लोमा वालों को ₹5000, ग्रेजुएट/पीजी वालों को ₹6000 प्रति माह।
घर से बाहर इंटर्नशिप पर एक्स्ट्रा अलाउंस: जिले से बाहर ₹2000 (3 महीने), राज्य से बाहर ₹5000 (पूरी अवधि)। इंटर्नशिप पूरी होने पर सर्टिफिकेट, जो जॉब में मदद करेगा। आईटी, बैंकिंग, लॉजिस्टिक्स, ऑटोमोटिव आदि।
यह योजना लेबर रिसोर्स डिपार्टमेंट और बिहार स्किल डेवलपमेंट मिशन द्वारा चलाई जा रही है। 2025-26 में 5000 छात्रों को मौका मिलेगा, और अगले 5 सालों में 1 लाख युवाओं को।
CM प्रतिज्ञा योजना के लिए पात्रता
जो भी छात्र इस प्रतिज्ञा स्कॉलरशिप योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं इसकी पात्रता इस प्रकार है ।
- बिहार के स्थायी निवासी, उम्र 18-28 साल।
- कम से कम 12वीं पास, आईटीआई/डिप्लोमा, ग्रेजुएशन या पीजी।
- किसी अन्य सरकारी ट्रेनिंग, अप्रेंटिसशिप या जॉब में न हों।
- इंटर्नशिप कम से कम 3 महीने की।
अगर आप किसी सेंट्रल/स्टेट स्कीम में पहले से शामिल हैं, तो अप्लाई नहीं कर सकते।
आवश्यक दस्तावेज
आवेदन करने से पहले सभी छात्र-छात्राएं अपने पास निम्नलिखित डॉक्यूमेंट तैयार करने ।
- आधार कार्ड
- इनकम सर्टिफिकेट
- कास्ट सर्टिफिकेट
- निवास प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक (आधार लिंक्ड)
- एजुकेशनल सर्टिफिकेट्स और मार्कशीट्स
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- ईमेल आईडी
सभी डॉक्यूमेंट्स स्कैन करके अपलोड करने होंगे।
मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना में आवेदन कैसे करें
आवेदन शुरू हो चुके हैं! ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर आसानी से अप्लाई करें। आवेदन करने की स्टेप बाय स्टेप जानकारी नीचे दी गई है कैसे आवेदन करना है ।
- सबसे पहले ऑफिशल वेबसाइट https://cmpratigya.bihar.gov.in/ पर जाएं।
- के होम पेज पर “New User? Register Here” पर क्लिक करें, फॉर्म भरें और सबमिट करें। लॉगिन डिटेल्स मिलेंगी।
- इसके बाद आपके सामने डैशबोर्ड ओपन होगा।
- अब यहां पर आपको “Mukhyamantri Pratigya Yojana Form Apply” चुनें, डिटेल्स डालें।
- अब अपने सभी जरूरी फाइल्स अटैच करें।
- इसके बाद फॉर्म चेक करके सबमिट करें, रसीद डाउनलोड करें।
कोई फीस नहीं लगेगी। स्टेटस चेक करने के लिए लॉगिन करें। इस प्रकार आवेदन करके इसमें ₹6000 तक आर्थिक सहायता धनराशि प्राप्त कर सकते हैं जो सरकार आपको दे रही है ।
यह योजना युवाओं के ब्राइट फ्यूचर के लिए बूस्टर है। अगर योग्य हैं, तो जल्दी अप्लाई करें। ज्यादा डिटेल्स के लिए कमेंट्स में बताएं!