Bihar Mahila Rojgar Yojana Payment Release: मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का पैसा जारी, ऐसे करें चेक

Mahila Rojgar Yojana Payment: बिहार की महिलाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी! मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना (Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana) के तहत 2025 की पहली किस्त जारी कर दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 सितंबर 2025 को इस योजना को लॉन्च किया और सीधे 75 लाख महिलाओं के बैंक अकाउंट में 10,000 रुपये ट्रांसफर किए।

कुल मिलाकर 7,500 करोड़ रुपये की राशि वितरित की गई है। अगर आपने इस योजना के लिए आवेदन किया है, तो अब समय है अपना पेमेंट स्टेटस चेक करने का। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने आज 26 सितंबर 2025 को ₹10000 ट्रांसफर कर दिए हैं ।

इस आर्टिकल में हम आपको पूरी जानकारी देंगे – योजना क्या है, पात्रता, पेमेंट कैसे चेक करें और अन्य जरूरी डिटेल्स। इसलिए यहां दी गई जानकारी को पूरा और अंत तक पढ़े ।

Mahila Rojgar Yojana Payment

Mahila Rojgar Yojana Payment का उद्देश्य और लाभ

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना बिहार सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जो महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर फोकस करती है। इस योजना के जरिए राज्य की हर परिवार से एक महिला को अपना बिजनेस शुरू करने के लिए लोन और सब्सिडी दी जाती है।

योजना के अंतर्गत पहले किसके ₹10000 दिए गए हैं जो महिला को अपना रोजगार शुरू करने के लिए दिए गए हैं 6 महीने के अंतराल पर अगर आपका व्यवसाय है सही चलता है तो आपको ₹200000 और लाभ दिया जाएगा ।

महिला रोजगार योजना पेमेंट रिलीज

26 सितंबर 2025 को पीएम मोदी ने योजना की लॉन्चिंग के दौरान पहली किस्त जारी की। अगर आप पात्र हैं, तो आपके अकाउंट में 10,000 रुपये आ चुके होंगे या जल्द आ जाएंगे। ध्यान दें कि यह राशि DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से ट्रांसफर की जा रही है, इसलिए बैंक अकाउंट आधार से लिंक होना जरूरी है। अगर पेमेंट नहीं आया, तो स्टेटस चेक करें – हो सकता है आवेदन में कोई कमी हो।

महिला रोजगार योजना की पात्रता मानदंड

योजना में आवेदन करने के लिए ये शर्तें पूरी करनी होंगी तभी आपको ₹10000 का लाभ मिलेगा अन्यथा नहीं मिलेगा ।

  • बिहार की निवासी महिला होना।
  • जीविका (JEEViKA) समूह से जुड़ी होना।
  • उम्र 18-60 वर्ष।
  • परिवार की सालाना आय 2 लाख से कम।

अपात्र महिलाएं सरकारी कर्मचारी की पत्नी, पहले से अन्य योजना में लाभ ले रही महिलाएं, या जिनके पास पहले से बड़ा बिजनेस है। पूरी लिस्ट वेबसाइट पर चेक करें।

महिला रोजगार योजना ₹10000 पेमेंट स्टेटस कैसे चेक करें

पेमेंट चेक करना बहुत आसान है। आधिकारिक वेबसाइट mmry.brlps.in पर जाकर नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करते हुए अपना पेमेंट स्टेटस चेक करें ।

  1. सबसे पहले सभी महिलाएं ऑफिशल वेबसाइट mmry.brlps.in पर जाएं।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर “Beneficiary Status” या “Payment Status” का लिंक क्लिक करें।
  3. इसके बाद अपना अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर या आवेदन आईडी एंटर करें।
  4. अब कैप्चा भरकर सबमिट करें, और स्टेटस स्क्रीन पर दिखेगा।
  5. इसके अतिरिक्त आप बैंक के अकाउंट में अगर रजिस्टर्ड मोबाइल पर SMS नहीं आया, तो बैंक स्टेटमेंट चेक करें।

अगर स्टेटस “Approved” है, लेकिन पैसा नहीं आया, तो 1-2 दिन इंतजार करें। समस्या हो तो हेल्पलाइन से संपर्क करें। आपको पेमेंट अवश्य प्राप्त हो जाएगा अगर आधार से बैंक अकाउंट लिंक नहीं है तो उसे अवश्य कर दें ।

यह योजना महिलाओं की आर्थिक मजबूती के लिए एक बड़ा कदम है। अगर आप पात्र हैं, तो जल्द स्टेटस चेक करें और लाभ उठाएं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक साइट विजिट करें।

Leave a Comment