Lado Lakshmi Yojana: आज से लाडो लक्ष्मी योजना ₹2100 आवेदन शुरू, जानें ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरें

Lado Lakshmi Yojana: हरियाणा सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए एक नई पहल की है। दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना (Deen Dayal Lado Lakshmi Yojana) के तहत राज्य की गरीब महिलाओं को हर महीने ₹2100 की आर्थिक मदद मिलेगी।

यह योजना पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर 25 सितंबर 2025 से शुरू हो रही है। अगर आप हरियाणा की रहने वाली महिला हैं और आर्थिक रूप से कमजोर हैं, तो यह आपके लिए सुनहरा अवसर है। आइए, जानते हैं इस योजना की पूरी डिटेल्स, पात्रता और Lado Laxmi Yojana Haryana app से आवेदन कैसे करें।

Lado Lakshmi Yojana

क्या है Lado Lakshmi Yojana

हरियाणा सरकार का मुख्य लक्ष्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। इस योजना से न सिर्फ आर्थिक मदद मिलेगी, बल्कि महिलाएं अपने परिवार के लिए बेहतर योगदान दे सकेंगी। इस योजना में₹2100 प्रति माह महिलाओं के बैंक खाते में पेमेंट ट्रांसफर होगा ।

योजना से महिलाओं का सामाजिक और आर्थिक उत्थान होगा। लक्ष्मी योजना में शामिल होने के बाद जब तक योग्य रहेंगी, सहायता जारी रहेगी। यह स्कीम सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग (SEWA) के तहत चलाई जा रही है।

लाडो लक्ष्मी योजना के लिए पात्रता

जो भी इच्छुक महिलाएं लाडो लक्ष्मी योजना का मोबाइल एप्लीकेशन से फॉर्म भरना चाहती है उसके लिए निम्नलिखित पात्रता होनी चाहिए ।

  • उम्र कम से कम 23 वर्ष।
  • निवास हरियाणा की स्थायी निवासी, पिछले 15 साल से रह रही हों।
  • आर्थिक स्थिति गरीबी रेखा से नीचे (BPL) या कम आय वाले परिवार।
  • अन्य सरकारी योजनाओं (जैसे पेंशन) से डुप्लिकेट लाभ न ले रही हों।

अगर आपकी प्रोफाइल सही पाई जाती है, तो तुरंत लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।

लाडो लक्ष्मी योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

लाडो लक्ष्मी योजना मैं आवेदन फॉर्म भरने के लिए निम्नलिखित डॉक्यूमेंट पहले से ही अपने पास तैयार कर लें ।

  • आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक/खाता विवरण
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र (BPL कार्ड)
  • पासपोर्ट साइज फोटो

ये दस्तावेज अपलोड करने होंगे, इसलिए स्कैन कॉपी तैयार रखें।

लाडो लक्ष्मी योजना में आवेदन कैसे करें? (How to Apply Online)

Lado Laxmi Yojana Haryana app के जरिए आवेदन सरल है। 25 सितंबर 2025 से रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है। स्टेप-बाय-स्टेप गाइड यहां पर दी गई है ।

  1. सबसे पहले आपको Google Play Store (Android) या App Store (iOS) से “Lado Lakshmi Yojana” सर्च करें और इंस्टॉल करें।
  2. इसके बाद ऐप ओपन करें, मोबाइल नंबर से OTP वेरिफाई करें।
  3. एप्लीकेशन में पर्सनल डिटेल्स (नाम, उम्र, पता) और बैंक डिटेल्स डालें।
  4. जरूरी दस्तावेज ऊपर बताए दस्तावेज स्कैन करके लगाएं।
  5. इसके बाद फॉर्म चेक करें और सबमिट पर क्लिक करें। आवेदन नंबर नोट करें।

इस प्रकार सभी महिला तुरंत अपना लाडो लक्ष्मी योजना फॉर्म भर क्योंकि 25 सितंबर 2025 से इसके आवेदन फॉर्म App के माध्यम से भरे जा रहे हैं ।

हरियाणा लाडो लक्ष्मी योजना महिलाओं के लिए वरदान साबित होगी। अगर आप योग्य हैं, तो आज ही अप्लाई करें। अधिक जानकारी के लिए कमेंट्स में पूछें!

Leave a Comment