Bihar Vastra Sahayata Yojana: इन मजदूरों को भेजे गए ₹5000, चेक करें पेमेंट स्टेटस

Bihar Vastra Sahayata Yojana: बिहार सरकार की ओर से निर्माण मजदूरों को सपोर्ट करने वाली स्कीम्स में Varshik Vastra Sahayata Yojana काफी पॉपुलर है। हाल ही में, 17 सितंबर 2025 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 16 लाख 4 हजार 929 मजदूरों के बैंक अकाउंट में ₹5000 प्रत्येक ट्रांसफर किए, जो कुल ₹802 करोड़ से ज्यादा की रकम है।

यह पैसा डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए भेजा गया, ताकि मजदूरों को अपनी वर्दी या कपड़े खरीदने में मदद मिले। अगर आप भी एक रजिस्टर्ड निर्माण श्रमिक हैं, तो यहां जानिए योजना की डिटेल्स, पात्रता, आवेदन प्रॉसेस और पेमेंट कैसे चेक करें।

Vastra Sahayata Yojana

योजना क्या है Bihar Vastra Sahayata Yojana?

यह Bihar Building and Other Construction Workers Welfare Board की एक वार्षिक स्कीम है, जो रजिस्टर्ड मजदूरों को ₹5000 की फाइनेंशियल हेल्प देती है। मुख्य उद्देश्य मजदूरों की आर्थिक स्थिति मजबूत करना और उनके दैनिक जरूरतों को पूरा करना है। नवरात्रि से पहले यह पैसा भेजा जाना मजदूरों के लिए एक बड़ा गिफ्ट जैसा है, जैसा कि सीएम ने घोषणा की थी।

बिहार वस्त्र सहायता योजना से जुड़ी पात्रता कौन-कौन इसका लाभ ले सकता है कौन-कौन से इसमें आवेदन के डॉक्यूमेंट लगेंगे और क्या-क्या लाभ मिलता है इसकी जानकारी नीचे दी गई है ।

बिहार वस्त्र सहायता योजना के लिए पात्रता

बिहार में शुरू हुई वस्त्र सहायता योजना के अंतर्गत ₹5000 के लिए निम्नलिखित पात्रता होनी चाहिए ।

  • आवेदक की उम्र 18 से 60 साल के बीच।
  • बिहार का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • निर्माण क्षेत्र में कम से कम 90 दिनों का काम का प्रमाण पत्र।
  • बोर्ड के साथ रजिस्टर्ड होना जरूरी, जिसमें छोटी फी और योगदान शामिल है।
  • MGNREGA वर्कर्स भी अप्लाई कर सकते हैं।

बिहार वस्त्र सहायता योजना के प्रमुख लाभ

वस्त्र सहायता स्कीम के अंतर्गत राज्य सरकार आपको कुछ जरूरी निम्नलिखित लाभ देती है जो नीचे बताए गए हैं ।

  • सालाना ₹5000 कपड़े या वस्त्र के लिए।
  • अन्य वेलफेयर जैसे पेंशन, हेल्थ इंश्योरेंस और एजुकेशन सपोर्ट।
  • परिवार की आर्थिक सुरक्षा बढ़ती है।

वस्त्र सहायता योजना में आवेदन कैसे भरें

वस्त्र सहायता योजना का लाभ लेने के लिए इसका आवेदन आपको ऑफिशल वेबसाइट bocw.bihar.gov.in पर जाकर करना है। वेबसाइट पर ‘Labour Registration’ क्लिक करें। अपना आधार, बैंक डिटेल्स और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें (जैसे फोटो, आधार, बैंक पासबुक, 90 दिनों का वर्क प्रूफ)।

इसके बाद ₹20 फी पे करें और सबमिट करें। और अब आपका वेरिफिकेशन के बाद रजिस्ट्रेशन कंपलीट हो जाएगा। आप इसका ऑफलाइन फॉर्म लेबर ऑफिस में जमा कर सकते हैं।

बिहार वस्त्र सहायता योजना 5000 पेमेंट स्टेटस कैसे चेक करें

आपका ₹5000 का पेमेंट आपको भेजा गया है या नहीं इसकी स्थिति पता लगाने के लिए नीचे बताई गई प्रक्रिया के अनुसार चेक करें ।

  1. सबसे पहले आपको ऑफिशल वेबसाइट e-Labharthi पोर्टल elabharthi.bihar.gov.in पर जाना है।
  2. वेबसाइट के पेज पर ‘Check Your Payment Status’ ऑप्शन चुनें।
  3. यहां पर अपना आधार या मोबाइल नंबर एंटर करें।
  4. इसके बाद डिटेल्स दिख जाएंगी।

या bocw.bihar.gov.in पर रजिस्ट्रेशन स्टेटस चेक करें। अगर पैसा नहीं आया, तो लेबर डिपार्टमेंट से संपर्क करें और ₹5000 का लाभ प्राप्त करें तुरंत । यह स्कीम मजदूरों की मेहनत को वैल्यू देती है। पात्र हैं तो आज ही चेक करें और लाभ उठाएं!

Leave a Comment